Taal Thok Ke: मोदी गारंटी से 24 में 'GOAL' ! | PM Modi | BJP | Congress
Body
Taal Thok Ke: तीन राज्यों में बीजेपी की जीत पर प्रधानमंत्री मोदी का आज तीसरा स्वागत हुआ। आज बीजेपी संसदीय दल ने प्रधानमंत्री मोदी का सम्मान किया। मोदी ने कई बड़ी बातें कहीं। पहले तो कहा कि- 'मोदी जी की गारंटी' नहीं, सिर्फ़ 'मोदी गारंटी' कहें। यानी इसमें 'जी' ना लगाएं। दूसरा ये कहा कि- ये जीत पार्टी कार्यकर्ताओँ की जीत है। और तीसरी बात ये कही कि- 24 आ ही रहा है, लोगों में जाएं और उन्हें सरकार और पार्टी के अच्छे काम बताएं। इसके आगे हम जानेंगे कि नतीजे आए 5 दिन हो चुके हैं, बीजेपी को डिसीज़न मेकर मोदी के होते हुए 3 मुख्यमंत्री चुनने में इतना वक्त क्यों लग रहा है। लेकिन उससे पहले कांग्रेस का जश्न देखिये। देश में आज कांग्रेस की तीसरी राज्य सरकार बन गई। तेलंगाना में रेवंत रेड्डी ने एक लाख की भीड़ के सामने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ 10 मंत्रियों ने भी शपथ ली। कांग्रेस के लिये बड़ा दिन था। इसलिये सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी तीनों वहां मौजूद थे। रेवंत रेड्डी ने कांग्रेस की 6 गारंटी भी आज लागू कर दीं। लेकिन बीजेपी 3 सीएम चुनने में इतना वक्त क्यों ले रही है, इसमें कांग्रेस को भी दिलचस्पी है। घटनाक्रम ये है कि वसुंधरा राजे कल रात से दिल्ली में हैं। वो आई हैं या बुलाई गई हैं, इसपर सस्पेंस है। ..क्योंकि ऐसी ख़बरें चल रही है कि वो विधायकों की बाड़ेबंदी कर रही थीं। एक विधायक के पिता ने इस तरह का आरोप भी लगाया है। राजस्थान की CM रेस में अश्विनी वैष्णव, गजेंद्र शेखावत, बाबा बालकनाथ और दीया कुमारी जैसे 10 नाम हैं। मध्य प्रदेश की बात करें तो शिवराज सिंह चौहान लगातार पब्लिक के बीच मे हैं।.लेकिन प्रहलाद पटेल, नरेंद्र तोमर या फिर ज्योतिरादित्य सिंधिया भी चर्चाओं में बने हुए हैं। वहीं छत्तीसगढ़ में दो दिन से रमन सिंह के मुक़ाबले रेणुका सिंह का नाम आगे चल रहा है। लेकिन यहां भी दावेदारों की लिस्ट में पांच-छह नाम हैं। तीनों राज्यों में लंबी चौड़ी लिस्ट है। लेकिन सिवाए मोदी-शाह और जेपी नड्डा के कोई नहीं जानता कि कौन सीएम बनेगा। प्रधानमंत्री मोदी चौंकाने के लिये जाने जाते हैं। हो सकता है कि ये सारी लिस्ट फेल हो जाए, और कोई अलग ही 3 नाम सामने आ जाएं। ऐसे नाम, जो उनके 4 दांव में फिट बैठते हों। जो सिर्फ़ 24 तक के नहीं, बल्कि 2034 तक की प्लानिंग में फिट बैठते हों।
Date Aired
Date Published
Date Updated
Section Type
Show
Thumbnail
Video Url
https://vodakm.zeenews.com/vod/ZEE_HINDI_DIGITAL/0712_ZN_KS_TTK_CHUNK_02_HIN.mp4/index.m3u8
Language