Akhilesh Yadav With Rahul Gandhi: आगरा में राहुल-अखिलेश की यात्रा। Bharat Jodo Nyay Yatra
Body
Akhilesh Yadav With Rahul Gandhi: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा आज यूपी के आगरा से निकल रही है. समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव कांग्रेस की न्याय यात्रा में शामिल हुए. आज वो आगरा में राहुल गांधी के साथ चुनावी कदमताल करते दिखाई दिए. बता दें कि उत्तर प्रदेश में सीट बंटवारे पर फाइनल मुहर के बाद अखिलेश यादव ने यात्रा में शामिल होने की सहमति दी थी. अब आगरा में यात्रा के दौरान राहुल और अखिलेश ने एक मंच से लोगों को संबोधित भी किया. इस दौरान दोनों पार्टियों के कार्यकर्ता काफी उत्साहित नजर आए.
Date Aired
Date Published
Date Updated
Section Type
Thumbnail
Video Url
https://vodakm.zeenews.com/vod/ZEE_HINDI_DIGITAL/250224_ZNYB_AKHI_RAHUL_330PM_HINDI.mp4/index.m3u8
Language